देहरादून: सेना में तैनात एक जवान ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की वीडियो बनाते हुए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद अपने दाेस्त को भी महिला के घर भेज दिया। जब महिला ने विरोध किया तो फौजी ने अश्लील वीडियो विदेश में नौकरी कर रहे महिला के पति को भेज दी। राजपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार सहस्त्रधारा रोड निवासी एक महिला ने तहरीर दी कि वह मूल रूप से चमोली गढ़वाल की रहने वाली है। जून 2023 में उसकी जान पहचान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सुनील रावत निवासी गैरसैंण चमोली के साथ हुई, जोकि गढ़वाल राइफल में तैनात है। इसके बाद दोनों की मैसेज में बातचीत होने लगी। आरोपी जब छुट्टी आता तो महिला से मिलने के लिए उसके घर जाता था। जून 2023 में सुनील उससे मिलने उसके घर पहुंचा और उसे अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना दी।
15 जून को आरोपित अश्लील वीडियो लेकर महिला के घर पहुंचा और वीडियो दिखाकर उसके दुष्कर्म किया। महिला का पति थाईलेंड में नौकरी करता है, इस कारण वह अकेली अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। कुछ समय बाद आरोपी ने यह वीडियो अपने दोस्त हरि रावत जोकि गढ़वाल में तैनात है, को भेज दी। हरि रावत महिला के घर जाना चाहता था, लेकिन महिला ने इंकार कर दिया तो आरोपी ने यह वीडियो उसके पति को भेज दी। महिला ने जब इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। धमकाया कि यदि घटना के बारे में पुलिस को बताया तो वह बच्चों को स्कूल से उठवाकर मरवा देंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आरोपित सुनील रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
More Stories
प्रेमनगर गोलीकांड में आया नया मोड़, दोस्त निकला दगाबाज, दोस्त के सिर पर मारी थी गोली
Big breaking: बीएससी के छात्र ने सिर पर मारी गोली, हालत गभीर
छात्रा से दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को दून पुलिस ने नैनीताल से किया गिरफ्तार