ऋषिकेश: देवप्रयाग से देहरादून की तरफ आ रहे पिता-पुत्र नहाने के लिए नदी में उतरे। बेटा नदी में बहने लगा तो पिता ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। दोनों पिता-पुत्र नदी में बह गए। दोनों का अब तक पता नहीं लग पाया है।
गुरुवार शाम को थाना लक्ष्मणझूला से SDRF को सूचित किया गया कि शिवपुरी से आगे गूलर के पास 02 लोग गंगा नदी में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही SI हेमंत डुंगरियाल हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
पूछताछ में पता चला कि सेना से रिटायर संजय थापा, उम्र 52 वर्ष जोकि आर्मी से सेवानिवृत्त हैं, अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे। रास्ते में मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाते हुए संजय थापा का पुत्र आशीष थापा, उम्र 23 अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बहने लगा। उसे बचाने के लिए उसके पिता संजय थापा ने भी नदी में छलांग लगा दी जिसके उपरांत दोनों ही नदी में डूब गए। उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्यऋषि थापा घटनास्थल पर मौजूद थे। ये लोग सेलाकुई, देहरादून के रहने वाले है। SDRF टीम की ओर से घटनास्थल पर पहुँचकर राफ्ट व डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च किया जा रहा है।

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली