देहरादून: भर्तियों में धांधली के विरोध में बेरोजगार युवा देहरादून में सड़कों पर उतर गए। युवकों ने गांधी पार्क के बाहर जाम लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। देखते ही देखते पुलिस व युवाओं के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कुछ वाहनों के शीशे भी फुट गए।
बता दें कि उत्तराखंड सेवा चयन आयोग और लोक सेवा आयोग की तमाम भर्तियों में धांधली की सीबीआई से जांच, तत्काल नकल विरोधी कानून बनने और लेखपाल भर्ती में शामिल नकलचियों की सूची सार्वजनिक करने के बाद ही दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं ने एक दिन पहले गांधी पार्क के बाहर सत्याग्रह शुरू किया था। देर रात पुलिस ने इन्हें जबरन उठा दिया। इससे युवाओं में आक्रोश है। इनके राजपुर रोड पर जाम लगाने के कारण पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा है। जिस वजह से शहर के सभी मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति है।

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
एक और पेपर लीक: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, वाट्सएप पर छात्रों को भेजे सवाल
राजधानी में फिर बेलगाम अपराध: दून में युवक की गला रेतकर हत्या, विकासनगर में फायरिंग से एक की मौत