अपराध

खनन निदेशक को बंधक बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

देहरादून: खनन निदेशक एसएल पैट्रिक काे कुछ लोगों ने बंधक बनाकर उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। नौ अप्रैल की इस घटना में खनन निदेशक की ओर से अब कैंट थाने में किसी ओमप्रकाश तिवारी नाम के व्य​क्ति के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है तिवारी उनसे खनन पट्टों और स्टोन क्रशर में साझेदारी कराने को दबाव बना रहा था। जब उन्होंने दबाव नहीं माना तो उनका अपहरण कर लिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना नौ अप्रैल की बताई जा रही है। भूतत्व एवं खानिकर्म विभाग के निदेशक एसएल पेटि्रक ने इस मामले में एसएसपी को ​शिकायत की है। बताया कि कुछ दिन पहले सचिवालय में उनकी मुलाकात ओमप्रकाश तिवारी निवसी आदर्श विहार कारगी रोड के साथ हुई थी। तिवारी ने खुद को एक अपर सचिव स्तर के अ​धिकारी का खास बताया था। वह खनन पट्टों और स्टोन क्रशर से सं​बं​धित कार्य करना चाहता था। इसके लिए जब उसने पैट्रिक से बात की तो उन्होंने ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने की सलाह दी। इसके बाद तिवारी ने फोन कर पैट्रिक से नौ अप्रैल को मिलने से लिए समय मांगा। नौ अप्रैल को तिवारी उनके घर पहुंचे और किसी रेस्टोरेंट में चलने के लिए कहा। तिवारी ने उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। इस पर पैट्रिक ने अपने ड्राइवर को पीछे से आने के लिए कहा। तिवारी उन्हें रेस्टोरेंट में ले जाने के बजाय बल्लूपुर के पास शारदा गेस्ट हाउस में ले गया। यहां उसने प्रथम तल के कमरे में पैट्रिक को बैठा दिया। गेस्ट हाउस में उसके कुछ साथी भी मौजूद थे। आरोप है कि तिवारी ने पेटि्रक को शराब पीने को कहा। लेकिन, अस्वस्थ होने के कारण पेटि्रक ने मना कर दिया।

पैट्रिक ने बताया कि इस पर तिवारी गुस्सा हो गया और उसने खींचकर उन्हें बेड पर डाल दिया। इसके बाद दरवाजा बंद कर बाहर चला गया । उसने धमकाते हुए उनसे 50 लाख रुपये मांगे और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जबरदस्ती उनसे किसी पंजीकृत स्टोन क्रशर और खनन पट्टे में हिस्सेदारी कराने को कहा। आरोप है तिवारी ने उनके परिवार की जानकारी देते हुए उन्हें भी हानि पहुंचाने की धमकी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button