
DEHRADUN: मंगलवार को एक तरफ जहां नवरात्र को लेकर लोग पूजा अर्चना कर रहे थे, वहीं एक कलियुगी मां अपने नवजात को कूड़े के ढ़ेर में फेंककर चली गई। किसी व्यक्ति ने नवजात की फोटो ली और इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस व बाल आयोग की टीम जब मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर कुछ नहीं मिला। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस के पहुंचने से पहले नवजात को कुत्तों ने नोच दिया था।
नेहरु कालोनी में स्थानीय लोगों को विधानसभा के निकट कूड़े के ढ़ेर में एक नवजात पड़ा दिखाई दिया। किसी व्यक्ति ने इसकी फोटो खींची और अपने दोस्तों को भेजी। बताया था रहा है कि नवजात के कूड़े के ढ़रे में पड़े होने की सूचना पुलिस को काफी देर बाद दी गई। सूचना मिलने के बाद नेहरु कालोनी की बाइपास चौकी और बाल आयोग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। बाइपास चौकी प्रभारी दीपक द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल का दौरा किया गया था, लेकिन वहां पर कुछ भी नहीं मिला। जिस व्यक्ति ने मौके पर फोटो ली, उसकी ओर से शिकायत नहीं की गई थी, ऐसे में घटनास्थल पहुंचने में कुछ देरी हुई।




