February 11, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

पौड़ी गढ़वाल के जवान का लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पौड़ी: लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान पौड़ी के जवान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सैनिक के निधन से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर है। सैनिक के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि शुक्रवार को अलकनंदा नदी तट पर आईटीआई श्रीनगर स्थित पैतृक घाट पर होगी।

विकासखंड खिर्सू के कुसली गांव निवासी संजय पुत्र राजेंद्र सिंह रावत बीते 13 साल से भारतीय सेना का अभिन्न अंग था। वह इन दिनों 14 गढ़वाल राइफल में सेवारत रहते हुए लेह-लद्दाख में तैनात थे। शुक्रवार को सेना से परिजनों को संदेश आया कि संजय को बीते तीन अप्रैल को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया था। बताया कि वीर सैनिक बेटे के आकस्मिक निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

संजय की एक पांच साल की बेटी है और एक छह माह का बेटा है। पत्नी मोनिका रावत गृहणी है। उसके पिता राजेंद्र सिंह सेना से लांस नायक के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि छोटा भाई धीरेंद्र सिंह भारतीय सेना का हिस्सा है।

About Author