अपराध

ब्रेकिंग: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की दबंगई, अब अपने गनमैन को पीटा, मुकदमा दर्ज

देहरादून: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के विरुद्ध उन्ही के गनमैन ने मारपीट, धक्का मुक्की और जान से मारने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।पूर्व विधायक खानपुर के विरुद्ध इससे पहले भी डालनवाला थाना प्रभारी के साथ अभद्रता करने तथा राजकार्य में बाधा डालने के संबंध में पूर्व में कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज है।

गनमैम गोकुल प्रसाद यादव हाल तैनाती पुलिस लाईनरोशनाबाद हरिद्वार ने प्रार्थनापत्र दिया कि वह पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार के सुरक्षा में 30 जनवरी 2024 से तैनात थे व अवगत कराया कि पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और उनकी इच्छानुसार काम ना करने व उनके मन मुताबिक कोई कार्य ना होने पर अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और धमकी देते रहते हैं।

08 फरवरी की रात्रि करीब 10:30 पर प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने मोहिनी रोड डालनवाला स्थित आवास पर उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए राजकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया है। इस मामले में उन्होंने जिला हरिद्वार में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया व शनिवार को थाना डालनवाला पर अपनी शिकायत दी गई। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि गनमैन की शिकायत पर पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इससे पहले 21 दिसम्बर 2022 को थाना डालनवाला पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर भट्ट ने भी पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार श्री प्रणव सिंह चैम्पियन के विरुद्ध थाना परिसर में आकर राजकीय कार्य में बाधा डालने व देख लेने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button