अपराध

उत्तराखंड के सीनियर IFS अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक महिला ने लगाए हैं छेड़छाड़ के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यरत एक महिला ने सीनियर IFS अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी मामले की विभागीय जांच कर रहा है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि 24 जनवरी की दोपहर को वह आइएफएस अधिकारी सुशांत कुमार पटनायक के पिताजी के निधन पर सांत्वना देने के लिए उनके कार्यालय में गई।

इस दौरान अधिकारी ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। किसी तरह से वह उनके चुंगल से छूटी और अपने कार्यालय में आ गई। इसके बाद अधिकारी ने अपने वाट्सएप से मैसेज भेजकर घटना के लिए माफी मांगी और तत्काल मैसेज डिलीट कर दिए। उन्होंने नोटिफिकेशन हिस्ट्री से मैसेज रिकवर कर दिए। इसके बाद आरोपित ने समझौते के लिए दबाव बनाया और बोर्ड के एक अधिकारी को भेजकर समझौता करना चाहा। इस संबंध में उन्होंने बोर्ड के अध्यक्ष से 25 जनवरी को शिकायत की, जिसकी जांच अभी प्रचलित है।

थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी सुशांत कुमार पटनायक सचिव उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही ह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button