July 27, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

धुमाकोट, रिखणीखाल, थलीसैंण, पैठानी व पौड़ी के ग्राम प्रहरियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने दिया नए साल का तोहफा

पौड़ी: नए साल के उपलक्ष्य में एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने धुमाकोट, रिखणीखाल, थलीसैंण, पैठानी व पौड़ी क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को नायाब तोहफा दिया, जिससे ग्राम प्रहरियों के चेहरे खिल उठे। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस लाईन पौड़ी में ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली। इस दौरान गांवो में आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में चर्चा करते हुये गांवो में ग्राम प्रहरियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

एसएसपी ने बताया कि ग्राम प्रहरी गांवों में पुलिस के आँख व कान हैं। ग्राम प्रहरियों को गाँवों में घटित होने वाली किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरन्त ही अपने थाने पर देने के लिए कहा। यह भी कहा कि प्रत्येक ग्राम प्रहरी एक रजिस्टर बनाएं, जिसमें गांव से सम्बन्धित जानकारियां, बाहर से आने वाले फड-फेरी, नेपाली, कबाडी, फकीर, भिखारी आदि की जानकारी व गांव में घटित अपराध आदि की सूचना अंकित कर अपने बीट पुलिस अधिकारी या सम्बन्धित थाने को दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने द्वारा थाना पौड़ी क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को बढ़ती सर्दी के प्रकोप के दृष्टिगत वर्दी जैकेट वितरित कर उनकी समस्या जानी व आश्वासन दिया गया कि भविष्य में भी ग्राम प्रहरियों के कल्याण हेतु लगातार कार्य किये जाएंगे।

About Author