देहरादून: देश के मुख्य न्यायाधीश के दौरे के दौरान यातायात का संचालन सही ढंग से न करने पर एसएसपी अजय सिंह ने एक दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया है। शनिवार को मुख्य न्यायाधीश के दौरे को लेकर नेहरू कालोनी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी सही ढंग से यातायात संचालित नहीं कर पाए। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने तत्काल सीपीयू के दारोगा मदन सिंह नेगी, मुख्य आरक्षी सीपीयू प्रीतम, आरक्षी पुलिस कार्यालय भगत सिंह और महिला आरक्षी यातायात मौसम को लाइन हाजिर कर दिया।

More Stories
बडोवाला में बैंककर्मी पर दबंगों ने झोंका फायर, गोली कर्मी के पेट को छूकर निकली
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी नवीन मित्तल को दबोचा
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का पर्दाफाश, STF ने गन हाउस के मालिक को किया गिरफ्तार