उत्तरकाशी। आखिर जिस पल का इंतजार था वह जल्द ही आने वाला है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो गुरुवार को सभी श्रमिक सुरंग सकुशल बाहर आ जाएंगे। सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के लिए बनाई जारी एस्केप टनल श्रमिकों तक पहुंचने वाली है ।
श्रमिकों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाने के लिए 25 एंबुलेंस पहुंच चुकी है। 20 एम्बुलेंस देहरादून से उत्तरकाशी के लिए शाम करीब 4:00 बजे रवाना हुई जो उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचने वाली है। रेस्क्यू करने के बाद फिर उन्हें 41 एंबुलेंस के जरिए स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाए जाएगा। इस दौरान सिलक्यारा से लेकर चिन्यालीसौड़ तक ग्रीन कॉरिडोर रहेगा।
बताया जा रहा है कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान निरंतर चल रहा है। औगर मशीन के जरिए 53 मीटर ड्रिलिंग हो चुकी है अब करीब 4 मीटर की ड्रिलिंग और होनी है।

More Stories
गजब: पौड़ी जिले में प्रधान प्रत्याक्षी को पत्नी-बच्चों ने भी नहीं दिया वोट, 01 वोट पर सिमटे
पहली बार महिला दारोगाओं के हाथ राजधानी की तीन चौकी की कमान, DGP के निर्देश का कप्तान ने लिया तत्काल संज्ञान
उत्तराखंड में खुलेंगे इन शहरों में खुलेंगे 04 नए केंद्रीय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी