अपराध

कार्रवाई : यातायात व्यवस्था के संचालन में लापरवाही बरतने पर दो चौकी इंचार्जों पर गिरी गाज, एसएसपी ने दोनों को किया लाइन हाजिर

देहरादून: राजपुर रोड पर दिलाराम चौक से आगे यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय सिंह ने दो चौकी इंचार्जों को लाइन हाजिर कर दिया है। राजपुर रोड पर दिलाराम चौक से आगे यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में कोताही बरतने तथा इन मार्गों पर नियमित रूप से लग रहे जाम के कारण चौकी प्रभारी नालापानी कुसुम पुरोहित तथा चौकी प्रभारी हाथीबडकला ओम प्रकाश को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।

एसएसपी नरे थाना व चौकी प्रभारियों को हिदायत दी कि यातायात व्यवस्था को बनाने में पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य है, यदि किसी थाना या चौकी क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही व गैरमौजूदगी के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित थाना व चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button