देहरादून: राजपुर रोड पर दिलाराम चौक से आगे यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय सिंह ने दो चौकी इंचार्जों को लाइन हाजिर कर दिया है। राजपुर रोड पर दिलाराम चौक से आगे यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में कोताही बरतने तथा इन मार्गों पर नियमित रूप से लग रहे जाम के कारण चौकी प्रभारी नालापानी कुसुम पुरोहित तथा चौकी प्रभारी हाथीबडकला ओम प्रकाश को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।
एसएसपी नरे थाना व चौकी प्रभारियों को हिदायत दी कि यातायात व्यवस्था को बनाने में पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य है, यदि किसी थाना या चौकी क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही व गैरमौजूदगी के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित थाना व चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
500-500 नोट, सोना-चांदी, शालिग्राम शिला व केसर पैकेट घर ले गया प्रमोद नौटियाल
ऋषिकेश के खारास्रोत में दिल्ली के युवकों का तांडव, दो स्थानीय युवकों को पीटा
Big Breaking:एलयूसीसी घोटाले में CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट