अपराध

रिलायंस ज्वेल्स डकैती : देहरादून में डकैती से पहले हरिद्वार के होटल में रुके थे बदमाश, आगरा के एक्सप्रेस-वे से लूटी थी कार, पुलिस जांच में हुए कई चौकाने वाले खुलासे

देहरादून: राजपुर रोड स्थित रिलायंस शोरूम में डकैती के बदमाश घटना से तीन दिन पहले पांच बदमाश हरिद्वार के एक होटल में रुके थे। पुलिस को होटल से बदमाशों के बारे में काफी जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। इसके अलावा रिलायंस ज्वेल्स को गहने सप्लाई करने वाली कंपनी भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस इनसे भी पूछताछ कर रही है।
रिलायंस शोरूम में हुई डकैती के मामले के पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं, लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशों के बारे में काफी इनपुट्स लगे हैं। ऐसे में बदमाशों के जल्द गिरफ्तार होने की संभावना जताई जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बदमाश छह नवंबर को हरिद्वार के एक होटल में ठहरे थे। पुलिस ने बदमाशों के पहचानपत्र व अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं, जिससे बदमाशों की पहचान हो चुकी है।

एसएसपी ने यह भी बताया कि घटना में शोरूम में माल सप्लाई करने वाली कंपनी भी जांच में दायरे में आई है। घटना से दो दिन पहले धनतेरस व दीपावली को लेकर करोड़ों रुपये के गहने शोरूम में पहुंचे थे, इसकी जानकारी या तो शोरूम स्टाफ या फिर कंपनी को थी। बदमाशों तक यह सूचना किस तरह पहुंची यह भी जांच का विषय है। इसलिए कंपनी के साथ-साथ स्टाफ की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

मास्टरमाइंड सुबोध से पूछताछ करने टीम महाराष्ट्र रवाना
डकैती की कइ घटनाओं में शामिल गिरोह का मास्टरमाइंड बिहार जेल में बंद सुबोध को महाराष्ट्र पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है, जिसे लातूर लाया गया है। महाराष्ट्र पुलिस बदमाश में काफी जानकारी ले सकती है। वहीं बदमाश से पूछताछ करने के लिए एक टीम को महाराष्ट्र भेजा गया है। बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी व महाराष्ट्र के लातूर में भी इसी पैटर्न से डकैती की घटनाओं के असफल प्रयास किए गए थे। घटनाओं में फरार बदमाशों के हुलियों का देहरादून में घटना करने वाले बदमाशों के हुलिए से मिलान के आधार पर एक ही गैंग का सभी घटनाओं में संलिप्त होने की संभावना जताई जा रही है।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस शोरूम में स्टाफ से पूछताछ करते एसएसपी अजय सिंह।

बंगाल, बिहार व नेपाल तक फैला हुआ है नेटवर्क
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाशों का नेटवर्क बंगाल, बिहार व नेपाल तक फैला हुआ है।
घटना के संबंध में देहरादून व अन्य प्रान्तों से पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसकी जानकारी जुटाने के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। शोरूम में हुई घटना के पैटर्न व महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को जानकारी मिली है कि बदमाशों ने घटना से पूर्व कई महीनों तक शोरूम की रैकी की। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। सात नवंबर को रिलायंस शोरूम में काफी मात्रा में माल आने के संबंध में भी बदमाशों को जानकारी थी।

जून महीने में आगरा एक्सप्रेस वे पर लूटी थी कार
रिलायंस ज्वेल्स में डकैती के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। बदमाशों ने डकैती में।जो कार इस्तेमाल की थी वह जून महीने में आगरा एक्सप्रेस वे से लूटी थी। एसएसपी ने एक टीम आगरा भेज दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रिलायन्स शौरूम में हुई डकैती की घटना में पुलिस टीम ने जो आर्टिगा कार सेलाकुई क्षेत्र से बरामद की है वह दो बदमाशों ने जून महीने में दिल्ली से आगरा के लिए बुक की थी। इसके बाद आगरा जनपद के कन्दोली थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर कार को लूट लिया गया। इस संबंध में 10 जून 2023 को आगरा में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच से पुलिस टीम को बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है, टीम को आगरा रवाना किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button