पौड़ी: दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बीच पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस परिवार के साथ रंगोली बनाई और बच्चों को गिफ्ट बांटे। एसएसपी को अपने बीच पाकर पुलिस परिवार बेहद खुश हुए।
दीपावली व अन्य त्यौहारों पर जहां लोग अपने घर में परिजनों व रिश्तेदारों के साथ पावन पर्व मना रहे हैं, वहीं पुलिस कर्मचारी व अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुये लोगों की सुरक्षा के लिए कई-कई घण्टे कस्बों/ बाजारों में लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे है। ताकि लोग हर्षोल्लास व शान्ति पूर्वक अपना पर्व मना सकें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने पुलिस परिवार व कर्मचारियों का हौसला बढाने के लिए दीपावली के इस अवसर पर पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस परिजनों, पुलिस कर्मचारियों, होमगार्ड, पीआरडी जवानों व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को मिठाईयां व उपहार बांटकर उनके साथ दीपावली मनाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

More Stories
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था उल्लास से गूंजा धाम
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पुष्प वर्षा के साथ जयकारों से गूंजा धाम, पीएम ने दी बधाई
धामी सरकार का जबरदस्त एक्शन, 03 वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया