अपराध

रिलायंस ज्वेलर्स डकैती : दून पुलिस के हाथ लगे खास इनपुट्स, बिहार का बताया जा रहे है गैंग, डकैती से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, स्टाफ खुद निकालकर दे रहा गहने

देहरादून: राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हुई लूट की घटना के मामले में दून पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं।लुटेरा गिरोह बिहार का बताया जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस पार्टियां रवाना कर दी हैं। वहीं घटना का खुलासा करने के लिए क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में सर्विलांस, सीसीटीवी व घटना के संबंध में जानकारी व संदिग्धों से पूछताछ के लिए अलग-अलग 04 टीमों का गठन किया गया। टीम की ओर से पूर्व में घटित इस प्रकार की घटनाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए प्रकाश में आये गैंगो की अध्ययतन स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी करने पर उडीसा, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल तथा दिल्ली में भी रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में इस प्रकार की घटनाएं होना प्रकाश में आया है। शुरुआती जांच में घटना में संलिप्त अभियुक्तों के संबंध में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जिसमें बिहार से संबंधित गैंग का उक्त घटना में संलिप्त होना प्रकाश में आ रहा है। एसएसपी अजय सिंह व एसपी सिटी सरिता डोबाल खुद पुलिस टीमों के कार्यों की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दूसरी ओर घटना से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है जिसमें स्टाफ खुद ही बदमाशों को आलमारी से गहने निकालकर दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button