देहरादून: प्रदेश के 10 जिलों में 320 पदों पर चल रही महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया के बाद विभाग ने टिहरी जिले में भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। इसके अलावा जनपद पौड़ी, चमोली एवं उत्तरकाशी का परीक्षाफल 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा। उधमसिंहनगर व बागेश्वर जिले में भर्ती प्रक्रिया अभी गतिमान है। वहीं चार जिलों में पांच अक्टूबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

होमगार्ड जनरल केवल खुराना ने बताया कि महिला होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू हुई थी। पहले चरण में छह जनपदों में भर्ती शुरू हुई, इनमें टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, उधमसिंहनगर और बागेश्वर शामिल हैं। सोमवार को टिहरी जिले की ओर से भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। वहीं जनपद पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी का परीक्षाफल 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इस तरह चार जनपदों में 128 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती पूर्ण की जाएगी। प्रारंभिक प्रशिक्षण के उपरांत 128 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से छह दिसंबर 2023 को होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर नियुक्ति पत्र प्रदान की जाएंगे। उन्होंने बताया कि महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों का 42 दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर गढ़वाल में अक्टूबर के तृतीय सप्ताह में प्रारंभ किया जाएगा।

चार जनपदों में पांच से भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू
होमगार्ड जनरल ने बताया कि दूसरे चरण मैं महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए जनपद रुद्रप्रयाग , अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत भर्ती की तिथियां निर्धारित की जा चुकी हैं। जनपद रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में पांच अक्टूबर से प्रारंभ होगी। वहीं जनपद चंपावत में भर्ती प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ होगी।
यहां से लें भर्ती प्रक्रिया व परिणाम की जानकारी
महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती परीक्षा व परिणाम संबंधी किसी भी जानकारी के लिए होमगार्ड विभाग की वेबसाइट www.nishkamhgcd.uk.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
Joker123: Mengenal Slot Game Online dengan Konsep Modern dan Fitur Digital Menarik
The Ultimate Guide to Smile Vallarta Dentist: World-Class Care in Paradise
Pathfinder: Your Ultimate Professional Roadmap for an Ever-Changing Job Market