अपराध

अपराध…. ड्रीम इलेवन की लत से बन गया अपराधी,पहुंचा सलाखों के पीछे, पैसे नहीं बचे तो महिला का मोबाइल छीनकर भागा

चमोली: ड्रीम इलेवन में पैसा लगाने की लत ने एक व्यक्ति को अपराधी बना दिया।उसकी यह लत उसे सलाखों के पीछे ले गई।और जब उसके पास पैंसे नही बचे तो वह चोरी करने लगा,और सलाखों के पीछे पहुंच गया। आरोपी एक महिला का मोबाइल छीनकर भाग गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को नगर के नृसिंह मंदिर मार्ग पर सतेश्वरी देवी के हाथ से एक व्यक्ति मोबाइल छीनकर भाग गया था। महिला के पति कमल सिंह ने इस संबंध में रविवार को पुलिस को तहरीर दी। क्षेत्र में झपटामार की पहली घटना होने पर एसपी रेखा यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट को आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए।पुलिस के अनुसार पूछताछ मेंआरोपी ने अपना नाम प्रेम सिंह (45) हाल निवासी पंचवटी होटल जोशीमठ बताया। वह दो साल से ड्रीम इलेवन में रुपये लगा रहा है। अब तक वह इसमें करीब दो लाख रुपये लगा चुका है। जिस पंचवटी होटल में वह नौकरी करता है वहां से कुछ दिन पहले मिले वेतन को भी वह ड्रीम इलेवन में लगा चुका है। अब उसके पास पैसे नहीं थे तो वह मोबाइल छीनकर भाग गया। इसे बेचकर वह ड्रीम इलेवन में पैसा लगाना चाहता था।आरोपी को ड्रीम इलेवन में पैसा लगाने की लत लग गई थी।लगातार गेम खेलने से वह सारा पैसा इसमें लगा चुका था। पैसे खत्म होने के चलते उसने मोबाइल चोरी कर लिया, जिसे बेचकर वह ड्रीम इलेवन में पैसा लगाना चाहता था।आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद किया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button