मौसम

आफत की बारिश: उत्तराखंड में बारिश से तबाही का दौर जारी, कोटद्वार-दुगड्डा के बीच नेशनल हाईवे पर सड़क नाले में समाई, कोटद्वार में नाले में बही कार

कोटद्वार: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण तबाही का सिलसिला जारी है। कोटद्वार में सुबह से  हो रही मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है। कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह मलबा आया है। वहीं, एक स्थान पर सड़क खोह नदी में समा गई। इसके साथ ही आठ दिन बाद भारी वाहनों के लिए खुला हाईवे फिर से बंद हो गया है।

सुबह कोटद्वार भाबर में एक उफनाए गदेरे (बड़ा नाला) में कार बह गई। इस दौरान चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि नदी में बहाव तेज होने पर लोगों ने चालक को आगे जाने से रोका पर वह नहीं रुका और जबरन नदी पार करने लगा। इस दौरान कार गदेरे में काफी दूर तक बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button