देहरादून: अकसर हम लोग दुकानों में खरीददारी के लिए जाते हैं और वाहन दुकान के बाहर ही पार्क कर देते हैं। ऐसा करने से कई बार जाम लगने की संभावना बन जाती है, लेकिन यातायात पुलिस अब जहां-तहां बाइक पार्क करने वालों के साथ सख्ती से निपटने की तैयारी कर रही है। यातायात पुलिस की ओर से नो पार्किंग में खड़ी बाइक को टो करके थाने ले जाई जाएगी। यदि मौके पर ही बाइक छुड़वानी है तो 500 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा और यदि यातायात पुलिस बाइक को टो करके थाने ले जाती है तो वहां से बाइक छुड़वाने पर 750 रुपये जुर्माना देना होगा। यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने नो पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

More Stories
एसएसपी के सख्त निर्देशों का असर, भाजपा नेता की हत्या मामले में एक और गिरफ्तार
सहसपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद तनाव, घरों पर चला बुल्डोजर, आगजनी, वीडियो
अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर IG गढ़वाल सख्त, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश