सड़क हादसा

दुखद : देहरादून-सहारनपुर रोड पर ट्रक की टक्कर लगने के बाद कार में लगी आग, उत्तराखंड के चार लोग जिंदा जले, अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले थे चारों

हरिद्वार : सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में मंगलवार को चुनहेटी गांव के पास देहरादून-सहारनपुर पर एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार बुजुर्गों की मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हरिद्वार निवासी उमेश गोयल और अमरीश जिंदल रिश्ते में जीजा साले थे।

उमेश गोयल की साली की सास का निधन हो गया था। जिसके लिए चारों उमेश गोयल (70) और उनकी पत्नी सुनीता गोयल (65) व अमरीश जिंदल (55) और उनकी पत्नी गीता जिंदल (50) जगाधरी यमुनानगर में अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। चारों की मौत से हरिद्वार में उनके घर 96 वसंत विहार ज्वालापुर में मातम परसा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button