सड़क हादसा

बाइकों की रेस में जिंदगी की रेस हार गए दो दोस्त, बल्लीवाला फ्लाइओवर पर बाइक रपटने से गई दोनों की जान

देहरादून: बल्लीवाला फ्लाइओवर पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। देर रात फ्लाइओवर पर रेस लगाते हुए बाइक फ्लाइओवर की दीवार से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक मूल रूप से रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे, जोकि सुभाष रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट से कोचिंग ले रहे थे।

वसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि मूल रूप से रुद्रप्रयाग निवासी दिव्यांशु कठैत, रितिक गैरोला, संदीप और ऋषभ जोकि सुभाष रोड स्थित टाइम इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर में बैंक एसएससी की कोचिंग ले रहे थे। चारों दोस्त गुरुवार रात दिव्यांशु कठैत के कमरे पर रुके थे। रात को खाना खाने के बाद दो बाइक से चारों घूमने निकल गए। इसमें दिव्यांशु कठैत वर्तमान निवासी इंद्रेशनगर पटेलनगर व रितिक गैरोला वर्तमान निवासी मोहकमपुर नेहरू कालोनी एक बाइक पर जबकि दूसरी बाइक पर संदीप और ऋषभ सवार थे। बल्लुपुर चौक तक दोनों बाइक साथ-साथ चल रहे थी, लेकिन बल्लूपुर चौक से दिव्यांशु कठैत और रितिक गैरोला ने अपनी बाइक को तेजी से आगे निकालते हुए बल्लीवाला फ्लाई ओवर की तरफ निकल गए जहां बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर मोड होने के कारण उनकी बाइक जोकि तेज गति में थी, अनियंत्रित होकर फ्लाइ ओरवर की साइड से टकरा गई।

हादसे के बाद एक युवक फ्लाइओवर से नीचे गिर गया जबकि दूसरा फ्लाइओवर पर गिर गया। घायल दिव्यांशु कठैत उम्र 22 वर्ष को निजी वाहन से निजी अस्पताल व दूसरे रितिक गैरोला उम्र 23 वर्ष को दून अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button