हरिद्वार : सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में मंगलवार को चुनहेटी गांव के पास देहरादून-सहारनपुर पर एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार बुजुर्गों की मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हरिद्वार निवासी उमेश गोयल और अमरीश जिंदल रिश्ते में जीजा साले थे।
उमेश गोयल की साली की सास का निधन हो गया था। जिसके लिए चारों उमेश गोयल (70) और उनकी पत्नी सुनीता गोयल (65) व अमरीश जिंदल (55) और उनकी पत्नी गीता जिंदल (50) जगाधरी यमुनानगर में अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। चारों की मौत से हरिद्वार में उनके घर 96 वसंत विहार ज्वालापुर में मातम परसा हुआ है।

More Stories
टिहरी में दुखद हादसा, पिकअप खाई में गिरने से 08 की मौत, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग में हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
मसूरी रोड पर हादसा, SDRF ने दो को सुरक्षित निकाला, एक चट्टान में फंसा, रेस्क्यू जारी