कोटद्वार: बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में केस से सरकारी वकील (विशेष लोक अभियोजक) जितेंद्र रावत ने त्यागपत्र दे दिया है। जिसके चलते अभी तक नए वकील की तैनाती नहीं हो पाई है। इसलिए कोर्ट ने सुनवाई को 27 जुलाई तक के लिए टाला है।
कोर्ट में आज गवाही के लिए अंकिता के दोस्त पुष्पदीप को बुलाया गया था। पुष्पदीप अदालत में हाजिर हुआ, लेकिन सुनवाई टलने की वजह से उसकी गवाही नहीं हो सकी। अब वह दोबारा कोर्ट में पेश होगा।
बता दें कि अंकिता हत्याकांड को करीब 10 माह का समय हो गया है। मामले की सुनवाई एडीजे कोर्ट में चल रही है। इसी दौरान एक जून को अंकिता के माता-पिता ने मामले की सुनवाई ठीक से न करने का आरोप लगाते हुए केस से सरकारी वकील (विशेष लोक अभियोजक) जितेंद्र रावत को हटाने की मांग की थी।

More Stories
मां ने नाबालिग बेटी का 1.50 लाख में किया सौदा, लेनदेन को लेकर हुआ विवाद तो हुआ उठा पर्दा
पेपर लीक के मास्टरमाइंड हाकम पर ED का शिकंजा, 63.30 लाख की संपत्ति कुर्क
शिक्षिका सृष्टि हत्याकांड: सचिवालय में कार्यरत पति और ननद गिरफ्तार