देहरादून: राजधानी के वसंत विहार क्षेत्र में एयर कंडीशनर ठीक करवाने के लिए घर में घुसे मुस्लिम युवक ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। बच्ची ने चालाकी दिखाई और वह बाथरूम में गई और अंदर से कुंडी लगा दी। वहां से अपने पापा को आवाज लगाई, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ा और उसकी धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया।
थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि सोशली मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लोग मुस्लिम युवक को पीट रहे थे। जब वीडियो के बारे में पता करवाया तो पता चला कि वीडियो में दिख रख शख्स आरोपित शान अहमद निवासी ब्राह्मणवाला है। 12 जून को वह एक घर पर एसी ठीक करने के लिए आया था। उस समय घर का मालिक कहीं गया था जबकि उनकी पत्नी कोई काम पर लगी हुई थी। उनकी नौ वर्ष की बेटी वहां खेल रही रही थी। इसी दौरान आरोपित शान अहमद ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।

More Stories
सहसपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद तनाव, घरों पर चला बुल्डोजर, आगजनी, वीडियो
अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर IG गढ़वाल सख्त, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
पालीटेक्निक कालेज में मारपीट करने वाला एक और पुलिसकर्मी निलंबित