मौसम

अलर्ट : देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधमसिंहनगर और नैनीताल जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट

देहरादून: पिछले कुछ दिनों से पड़ रही चिलचलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर सहित पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार से 15 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

उन्होंने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधमसिंहनगर, नैनीताल जनपदों में मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व 40 से 50 किलोमीटर तेज हवाएं चलने का अंदेशा है। ऐसे क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button