चारधाम : असहाय व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए होमगार्ड जवान बन रहे हैं देवदूत, कंधे में बैठाकर करवा रहे हैं दर्शन, आप भी आना चाहते हैं चारधाम तो घर बैठे करें संपर्क, होमगार्ड जवान कराएंगे चारों धामों के दर्शन

देहरादून: होमगार्ड जवान इन दिनों चारधाम दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत साबित हाे रहे हैं। खासकर ऐसे दिव्यांग व असहाय श्रद्धालु जोकि अपने पैरों पर चलकर भगवान के दर्शन नहीं कर पाते, उन्हें कंधे में बैठाकर दर्शन करवा रहे हैं। अब होमगार्ड विभाग की ओर से कुछ होमगार्ड जवानों के नंबर भी जारी कर दिए हैं। यदि किसी असहाय श्रद्धालु को भगवान के दर्शन करने में कोई कठिनाई सामने आ रही है तो वह इन नंबरों पर संपर्क करके जवानों की मदद से दर्शन कर सकता है।
होमगार्ड विभाग के कमाडेंट आइजी केवल खुराना की ओर से पहली बार यह पहल की हुई है। होमगार्ड जवानों के नंबर जारी करने के पीछे उनका उद्देश्य यह है कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु बिना भगवान के दर्शन किए वापस नहीं लौटाना चाहिए। इसीलिए उन्होंने भगवान केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमनोत्री और गंगोत्री में 24 जवानों को ड्यूटी लगाकर उनके मोबाइल नंबर जारी किए हैं।
यात्रा करने के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क
श्री केदारनाथ धाम
शिव प्रसाद – 7817991404
अरुण सिंह- 9389226281
भारत भूषण – 7535065236
सुभाष चंद्र – 7830696414
———-
श्री बद्रीनाथ धाम
अनिल कुमार- 6395400205
जगदीश सेमवाल – 7895221225
सतीश सिंह – 7838173729
राकेश सिंह – 7837115414
——–
श्री गंगोत्री धाम
– नागेश प्रसाद – 9917904099
सुभाष चंद्र- 9520224302
प्रदीप थापा – 7500485239
वीरेंद्र सिंह – 9458349080
———–
श्री यमुनोत्री धाम
गंभीर सिंह 8533859650
प्रवीण सिंह 9756737519
विनाेद 8764114836
गोपी 7983592838




