देहरादून: देहरादून-मसूरी रोड पर एक वाहन गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। परिवार मसूरी घूमने के लिए जा रहा था। सूचना पर SDRF टीम मौके पर पहुंची और 100 मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई।
SDRF टीम ने सभी घायल व्यक्तियों को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भिजाया गया। वाहन के अंदर 7 व्यक्ति सवार थे, जो सभी घायल हुए हैं। वाहन सवार सभी व्यक्ति देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे व अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
घायल व्यक्तियों के नाम
- श्री नरेश जैन उम्र – 68 वर्ष पुत्र प्रेम चन्द जैन
निवासी – कायमगज फरीदाबाद। - श्री अनुभव जैन उम्र – 28 वर्ष पुत्र वर्ष नरेश जैन
- श्रीमती सुधा जैन उम्र – 50 वर्ष पति श्री नरेश जैन
- श्रीमती मेघा जैन उम्र – 28 वर्ष पति श्री ज्ञामब जैन
- देवाक जैन उम्र – 2 वर्ष पुत्र श्री ज्ञामब जैन
- श्री ज्ञामब उम्र – 30 वर्ष पुत्र श्री नरेश जैन
- कमाल खान चालक

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली