अपराध

जोशीमठ में यात्रियों से भरा वाहन 500 मीटर खाई में गिरा, दो महिला सहित 12 की मौत, वाहन में 17 लोग गए सवार 

जोशीमठ: उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर सवारी लेकर जा रहा एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK07TA- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
SDRF रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर वाहन के अंदर व आसपास भी सर्चिंग की गई व वाहन में सवार 02 महिला व 10 पुरुषों के शवों को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है।

खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद है। SDRF का रेस्क्यू कार्य जारी है। वाहन में 17 लोग सवार थे। जिसमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए है।

घायलों का नाम/पता-

1.अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद, 2.रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़, 3.महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ, 4.हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़ और 5.जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा शामिल है।

मृतकों का नाम/पता
-1.दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र श्री धन सिंह उच्छोग्वाड़।
2. सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह।
3. विक्रम सिंह रावत उम्र 43वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ।
4. सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक)।
5. कश्मीरा देवी उम्र 42वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा।
6. लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ।
7. ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।
8. राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक।
9. गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला।
10. रणजीत सिंह उम्र गबर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला।
11. गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।
12. शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button