रुद्रप्रयाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं। आदिगुरु शंकराचार्य की समाधिस्थल पर जाकर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। इसी बीच उनकी ड्रेस सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षिक कर रही है। बताया जा रहा है कि इसे हिमाचल प्रदेश की एक महिला ने हाथ से बनाकर पीएम को गिफ्ट किया था।
प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्हें एक महिला ने खास चोला डोरा ड्रेस गिफ्ट की। चंबा की रहने वाली महिला ने इसे अपने हाथ से बनाया है। इस पर बेहतरीन हस्तकला है। पीएम ने महिला से वादा किया था कि जब भी वे किसी ठंडी जगह पर जाएंगे तो इसे जरूर पहनेंगे। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान पीएम ने महिला से किए अपने वादे को निभाते हुए इस स्पेशल ड्रेस को पहना।
संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब तो मेरे लिये भी सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव ही है। कहा कि पहले जिन इलाकों को देश के सीमाओं का अंत मानकर नजर अंदाज किया जाता था, हमने वहां से देश की समृद्धि का आरंभ मानकर शुरू किया। लोग माणा आएं , यहां डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयाग किया जा रहा है।

More Stories
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था उल्लास से गूंजा धाम
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पुष्प वर्षा के साथ जयकारों से गूंजा धाम, पीएम ने दी बधाई
धामी सरकार का जबरदस्त एक्शन, 03 वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया