Uncategorized

Badrinath Dham: उद्योगपति मुकेश अंबानी पहुंचे भगवान बदरी विशाल के दरबार, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को किए पांच करोड़ दान

उत्तरकाशी : प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की भगवान बदरी विशाल में अटूट आस्था है। इसी वजह से वह हर साल बदरीनाथ धाम आते हैं। गुरुवार को भी उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये दान किए। उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को पहले बदरीनाथ के दर्शन किए फिर बाबा केदारनाथ के चरणों में पहुंचे। 

केदारनाथ में 15 मिनट तक बाबा की पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने आराध्य की पूजा के लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को पांच करोड़ का चेक भी दिया, जिसमें ढाई-ढाई करोड़ रुपये दोनों धामों में खर्च किए जाएंगे। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों से बातचीत भी की। मुकेश अंबानी सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे और पूजा अर्चना की। 

बदरी-केदार में मिलेगी जीओ की 5जी सेवा
अब बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में संचार सेवा के लिए तीर्थयात्रियों को परेशानी नहीं होगी। बृहस्पतिवार को रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ में संचार सेवा के बारे में भी जानकारी ली। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बदरीनाथ में शीघ्र जीओ 5जी सेवा सुचारु करने की भी बात कही। इसके लिए मोबाइल टावरों को अपग्रेड किया जाएगा। अंबानी ने केदारनाथ और बदरीनाथ में यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए चिकित्सकों की तैनाती और आईसीयू सुविधा देने का भी भरोसा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button