अपराध

Scandle: विधानसभा भर्तियों की होगी जांच, सीएम ने दिए संकेत, एक-दूसरे की पोल खोलने में जुटी भाजपा-कांग्रेस

देहरादून:  उत्तराखंड में भर्तियों में हुई धांधली की धीरे-धीरे परतें खुलने लगी हैं। पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से की गई कई भर्तियों के पेपर लीक होने के मामले सामने आए थे, इन मामलों में अब तक 27 नकल करवाने वालों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अब विधानसभा में बैकडोर से भर्ती करने का बड़ा मामला सामने आया है। भर्तियों में हुई नकल को लेकर युवाओं में भारी रोष है।

दूसरी ओर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विधानसभा की भर्तियों की जांच के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह स्पीकर से बात करेंगे। गड़बड़ी होने पर जांच होगी। पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल के कार्यकाल में हुई भर्तियां जांच के घेरे में होगी। 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल  के कार्यकाल में हुई उनके रिश्तेदारों की भर्तियां होने की बात सामने आई थी। वहीं अब भाजपा और कांग्रेस में पोल खोल की जग शुरू हो गई। भाजपा नेताओं ने विधानसभा में नौकरी पाने वाले पूर्व स्पीकर कुंजवाल के रिश्तेदारों व करीबियों की सूची वायरल की है। कुंजवाल के कार्यकाल में 150 से अधिक नियुक्तियाँ हुई थी, जिन पर सवाल उठे थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button