कानों सुनी

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर उतरा हाथियों का झुंड, वाहनों को रोककर उसमें लदा राशन व सब्जियां की चट, हवाई फायरिंग कर हाथियों को जंगल में खदेड़ा

कोटद्वार: उत्तराखंड में कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर लालपुल से आमसौड़ के बीच हाथियों का झुंड धमकने से शुक्रवार सुबह आधा घंटा जाम लग गया। इस दौरान झुंड से अलग हुए दो हाथियों ने मौके पर खड़े राशन से लदे पिकअप वाहन से राशन और सब्जी के बोरे खींच लिए और उसे चट कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पटाखे फोड़कर और हवाई फायरिंग कर हाथियों को जंगल में खदेड़ा। 

 शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर वाहन दौड़ रहे थे। इस दौरान आठ से 10 हाथियों का एक झुंड खोह नदी में नहा रहा था। हाथियों को जलक्रीड़ा करते देख लोग मौके पर जमा हो गए। करीब साढ़े छह बजे हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। काफी देर तक झुंड टस से मस नहीं हुआ।

हाथियों ने करीब आधा घंटा तक सड़क रोके रखी। इसी दौरान झुंड से निकले दो हाथियों ने मौके पर राशन और सब्जी से लदे एक पिकअप वाहन से बोरे खींच लिए। उन्होंने जमकर राशन और फल सब्जी खाई। कोटद्वार निवासी व्यापारी बृजेश कुमार ने बताया कि जब हाथियों का झुंड सड़क पर आया, वे साथियों के साथ सुबह की सैर पर थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button