खटीमा: देवहा नदी किनारे भैंस चराने गए बच्चे को मगरमच्छ ने शिकार बना लिया। मगरमच्छ बच्चे को पानी में खींच ले गया और उसे निगल लिया। गोताखोरों ने मगरमच्छ को जाल में फंसाकर बाहर निकाला। देर शाम तक ग्रामीण बालक को मगरमच्छ के पेट से बाहर निकालने की मांग पर अड़े थे।
वन विभाग के आला अधिकारी, पुलिस और एसडीएम ने मगरमच्छ की मेडिकल जांच कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे यूपी सीमा से सटे ग्राम मेहरबाननगर निवासी मीना देवी पत्नी स्व. शोभा प्रसाद का 11 वर्षीय पुत्र वीर सिंह भैंस चराने देवहा नदी किनारे गया हुआ था।अचानक भैंस देवहा नदी में घुस गई।
वीर सिंह उसे बाहर निकालने के लिए नदी में कूद गया। इसी बीच नदी में एक मगरमच्छ ने बालक वीर सिंह पर हमला कर उसे पानी में गहराई तक खींच लिया। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ वीर सिंह को जिंदा निगल गया।

More Stories
ग्राफिक एरा के छात्र देर रात नहीं मचा पाएंगे हुड़दंग, यूनिवर्सिटी ने जारी किए अहम आदेश जारी
एंबुलेंस में मरीज नहीं, बोरियों में भरा था 90 किलो गांजा, पुलिस ने चालक को दबोचा
ऋषिकेश में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का खौफ खत्म, गैंग लीडर जग्गा समेत 03 दबोचे