रायवाला : थाना रायवाला क्षेत्र में सोमवार को एक डीसीएम कैंटर वाहन ने सड़क किनारे खड़े छोटा हाथी वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक सात वर्षीय बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि डीसीएम कैंटर की टक्कर से छोटा हाथी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार एक बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें हरिद्वार चिकित्सालय भिजवाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से वाहन को थाने भिजवाया गया।दुर्घटना में गोगो (सात वर्ष) पुत्री नरेश निवासी सलेमपुर महदूद थाना रानीपुर, हरिद्वार की मृत्यु हुई है।
कैंटर वाहन के चालक फरीद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोतीचूर फ्लाईओवर पर छोटा हाथी का टायर पंचर हो जाने के कारण चालक टायर बदल रहा था। तभी हरिद्वार की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने छोटे हाथी पर जोरदार टक्कर मार दी।

More Stories
ग्राफिक एरा के छात्र देर रात नहीं मचा पाएंगे हुड़दंग, यूनिवर्सिटी ने जारी किए अहम आदेश जारी
एंबुलेंस में मरीज नहीं, बोरियों में भरा था 90 किलो गांजा, पुलिस ने चालक को दबोचा
ऋषिकेश में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का खौफ खत्म, गैंग लीडर जग्गा समेत 03 दबोचे