अपराध

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, मां-बेटे सहित चालक की मौत, पिता का श्राद्ध कर लौट रहा था परिवार

चंपावत : हरिद्वार से आ रही एक कार चंपावत स्थित पाटी से एक किमी पहले गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में मां-बेटे और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक पाटी के लखनपुर लड़ा क्षेत्र के निवासी थे, जबकि एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जख्मी महिला को परिजन प्राथमिक इलाज के बाद बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। कार में चालक के अलावा एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। यह परिवार हरिद्वार में पिता का श्राद्ध कर लौट रहा था।

पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे की वजह तेज हवा और धुंध को बताया गया है। दुर्घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। पाटी थाने में दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि हरिद्वार से पाटी आ रही कार संख्या हल्द्वानी-देवीधुरा-लोहाघाट राज्यमार्ग पर बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे पाटी से करीब एक किमी पहले 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार के परखचे उड़ गए। चालक सहित तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। इनमें चालक बसंत गहतोड़ी (52) पुत्र स्व. ईश्वरी दत्त गहतोड़ी, शिक्षा विभाग के लिपिक प्रदीप गहतोड़ी (48) पुत्र स्व. बलदेव गहतोड़ी और प्रदीप की मां देवकी गहतोड़ी (68) सभी लखनपुर लड़ा पाटी (वर्तमान में न्यू कॉलोनी, पाटी) के निवासी थे, जबकि शिक्षा विभाग कर्मी प्रदीप गहतोड़ी की पत्नी मंजू गहतोड़ी (45) हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button