देहरादून: आईपीएल में सट्टा लगाने का जुनून सेना के एक सिपाही पर इस कदर चढ़ा कि वह लुटेरा बन गया। ख्वाहिश पूरी करने के लिए उसने शिमला बाइपास स्थित स्टेट बैंक इंडिया की शाखा से 10 लाख रुपये निकालकर ला रहे मिलिट्री इंजीनियर सर्विस के इंजीनियर व उनके पिता की आंखों में मिर्ची डालकर बैंक के बाहर से ही रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
बैंक के बाहर खड़े लोगों ने जब उसका पीछा किया तो वह सात लाख छोड़ गया और बाकी तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे दिल्ली के एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है। आरोपी सत्येंद्र जाट सेना का जवान है और जाट रेजीमेंट सेंटर, बरेली में तैनात है। आरोपी मूल रूप से झोझू खुर्द, चरखी दादरी जिला भिवानी, हरियाणा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अब तक आईपीएल में 40 लाख रुपये का सट्टा लगा चुका है। उसने अपने ही दोस्त से सेना में भर्ती करवाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगे हैं।

More Stories
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली
पेपर लीक घोटाले में ED का शिकंजा, पूर्व सीएम हरीश रावत के ओएसडी के घर रेड
पटेलनगर क्षेत्र में आधी रात मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; साथी फरार