अपराध

Big Breaking: इंदौर से केदारनाथ आई युवती से छेड़छाड़, दो दारोगा सस्पेंड

देहरादून: इंदौर मध्य प्रदेश से केदारनाथ दर्शनों को आईएक युवती से चौकी इंचार्ज व एक अन्य दारोगा ने छेड़छाड़ कर दी। करीब एक साल तक चली जांच के बाद डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देश पर दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं दोनों के खिलाफ सोनप्रयाग थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना पिछले साल मई महीने की बताई जा रही है। युवती के अनुसार वह कुछ अन्‍य साथियों के साथ केदारनाथ धाम दर्शनों के लिए गई थी। उन सभी को हेलीकाप्‍टर से लौटना था, साथ के लोग लौट गए, लेकिन अगले फेरे तक मौसम खराब होने के कारण हेली सेवा बंद हो गई। इस वजह से वह धाम में ही रह गई। चौकी इंचार्ज केदारनाथ मंजुल रावत ने उनके लिए ठहरने की व्यवस्था पुलिस कैंप में की।

आरोप है कि रात में कैंप में तैनात दारोगा कुलदीप रावत ने उसके साथ छेड़खानी की। इसकी शिकायत उसने चौकी इंचार्ज मंजुल रावत से करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया। घर पहुंचने के बाद युवती ने सीएम हेल्‍पलाइन में शिकायत की। मुख्‍यालय के स्‍तर पर गठित जांच सिमिति की रिपोर्ट के आधार पर चौकी इंचार्ज मंजुल रावत व दारोगा कुलदीप रावत के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को निलंबित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button