अपराध

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ़ कराया मुकदमा, रोते हुए वीडियो किया जारी

देहरादून: महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया कि जब उन्होंने पति गिरधारी लाल साहू निवासी बरेली के कथित संबंधों का विरोध किया तो शुरुआत में पति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित और मौखिक रूप से माफी मांगी। हालांकि, इसके बाद भी उनका व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सरकारी आवास में स्टाफ के सामने उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति गिरधारी लाल साहू के अन्य महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध है। तहरीर में पति पर कूटरचित हस्ताक्षर और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संबंधित कंपनियों में उन्हें निदेशक पद से हटवाने का आरोप भी लगाया है। दावा है कि उन्होंने इस संबंध में कोई दस्तावेज निष्पादित नहीं किया और न ही त्यागपत्र दिया। उन्होंने ने हाल ही में एक ऑडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इसमें उनके पति एक अन्य महिला से बातचीत के दौरान उन्हें जान से मारने की साजिश रचते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से अपनी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button