देहरादून : प्रॉपर्टी के लालच ने मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। जिस बेटी को मां ने ममता से पाला, उसी ने कथित तौर पर प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच दी। रायवाला पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर रिश्तों को झकझोर देने वाले सच से पर्दा उठाया।
22 सितंबर को संजय पुण्डीर निवासी ग्राम काटल पोस्ट भोगपुर, थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून ने थाना रायवाला में तहरीर दी कि उनकी माता खजानी देवी उम्र 65 वर्ष जो शहीद भगत सिंह कालोनी लाइनपार मोतीचूर रायवाला में उनकी 06 वर्षीय पुत्री के साथ किराये के मकान में रहती थी वह 21 सितंबर को दिन से लापता थी। उनके मकान के गेट में ताला लगा था। रात्रि समय करीब 10.30 बजे जब उन्होंने गेट का ताला तोड़कर अन्दर देखा तो मकान के अन्दर बाथरूम में उनकी माता खजानी देवी मृत अवस्था में मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी हत्या कर गेट पर बाहर से ताला लगाया गया था। तहरीर पर थाना रायवाला में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने घटना के अनावरण तथा उसमे शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश देते हुये तत्काल कोतवाली रायवाला पर 06 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल से FSL टीम एवं फील्ड यूनिट टीम की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किये गये। साथ ही घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैजों व सर्विलान्स के माध्यम से घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को मृतका खजानी देवी का उनकी पुत्री शिल्पा थापा पत्नी पंकज थापा, जोकि नई बस्ती लाइन पार शहीद भगत सिंह कालोनी में ही मृतिका के निवास से थोड़ी दूरी पर रहती है, के साथ पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद होना प्रकाश में आया। घटना से पूर्व शिल्पा थापा के प्रेमी शिव नारायण पाण्डे उर्फ सोनू, जोकि मुम्बई में नौकरी करता था, के मृतका के घर के आस पास देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुयी।
शिव नारायण पाण्डे के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उसका पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहना तथा मृतका की पुत्री शिल्पा थापा व शिवनारायण पाण्डे के लगातार एक दूसरे के सम्पर्क में होने की जानकारी प्राप्त हुयी। संदिग्धता के आधार पर पुलिस टीम ने शिव नारायण पाण्डे की तलाश की गई तो घटना के बाद से ही उसका फोन बन्द होना ज्ञात हुआ, जिस पर अलग-अलग टीमों द्वारा शिव नारायण पाण्डे की तलाश के लिए रायवाला, हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में लगभग 500 होटल तथा धर्मशाला एवं बस अड्डे, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे सहित लगभग 700 सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से शिव नारायण पाण्डे के घटना से पहले व उसके बाद भी शान्ति कुन्ज मे छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई। 25 सितंबर को पुलिस टीम ने शिव नारायण पाण्डे को शान्ति कुन्ज आश्रम हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतका खजानी देवी की पुत्री शिल्पा के कहने पर खजानी देवी की हत्या करना स्वीकार किया गया। पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल शिल्पा थापा को पुलिस टीम ने शहीद भगत सिंह कालोनी लाइनपार मोतीचूर से गिरफ्तार किया गया।
होटल में हुई मुलाकात, बन गए प्रेम संबंध
पूछताछ में अभियुक्त शिवनारायण पाण्डे उर्फ सोनू द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से ग्राम करोंदी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार का रहने वाला है तथा शिल्पा थापा से उसकी मुलाकात मार्च 2026 में भूपतवाला हरिद्वार स्थित एक होटल में हुयी थी, जहां वो दोनो साथ में काम करते थे, इस दौरान उनके बीच प्रेम सम्बन्ध बन गये। शिवनारायण का अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। शिल्पा थापा ने उसे बताया था कि उसकी मां के नाम ग्राम काटल गडूल रानीपोखरी में कई बीघा जमीन है, जिसे उसकी मां और भाई संजय पुण्डीर बेच रहे हैं। पुश्तैनी जमीन में अपना हिस्सा मांगने पर उसकी मां तथा भाई न तो उसे पुश्तैनी जमीन में कोई हिस्सा दे रहे है और न ही जमीन बेचकर प्राप्त धनराशि में से पैसे। इस दौरान शिल्पा ने प्रेमी को खजानी देवी के उसकी सौतेली मां होने की झूठी जानकारी भी दी गयी थी। जुलाई में शिव नारायण के हरिद्वार छोड़कर नौकरी के लिये मुम्बई चले जाने पर शिल्पा ने भी होटल की जाँब छोड़ दी थी पर उसके बाद भी वे दोनो लगातार एक दूसरे के सम्पर्क में थे। कुछ समय पूर्व शिल्पा ने शिवनारायण को उसकी मां द्वारा दोबारा जमीन बेचने की कोशिश करने की जानकारी देते हुये वापस बुलाया तथा अपनी माँ खजानी देवी को रास्ते से हटाने तथा उसके बाद उसके हिस्से में आने वाली जमीन को बेचकर अन्यत्र गृहस्ती बसाने का लालच दिया।
कारोबार में हुआ नुकसान, चढ़ा था कर्ज
आरोपी शिवनारायण पाण्डे की लाकडाउन से पूर्व ढंढेरा फाटक रुड़की में बैटरी रिक्शा की एजेन्सी थी तथा लाकडाउन में काम का नुकसान होने के कारण वह करीब 50 लाख के कर्जे में आ गया था और अपने कर्जे को चुकाने के लिये उसके द्वारा पूर्व में करोंदी भगवानपुर स्थित अपना मकान बेच दिया था परन्तु उसके उपरान्त भी वर्तमान में उस पर लगभग 10 लाख रुपये की देनदारी बकाया थी, जिसे वापस करने के लिये लोगो द्वारा उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। शिवनारायण ने शिल्पा के भाई से भी कुछ पैसा उधार लिया था तथा खजानी देवी को उसके तथा शिल्पा के रिश्ते की भी जानकारी थी, जिससे वह उन दोनो से काफी नाखुश थी। उन दोनो के रिश्ते व उधार के पैसे वापस करने को लेकर खजानी देवी से उनका पूर्व में विवाद भी हुआ था तथा घटना से पूर्व भी दिनांक 19 सितंबर को शिवनारायण व शिल्पा के खजानी देवी से मिलने उनके घर जाने पर उनके रिश्ते को लेकर पुनः उन दोनो का खजानी देवी से विवाद हो गया था तथा खजानी देवी द्वारा उन्हे काफी भला बुरा कहते हुये उनके साथ गाली गलौच की गयी थी।
प्रेमी को दिया प्रॉपर्टी का हिस्सा देने का लालच
इस बात से आहत होकर तथा शिल्पा द्वारा अपने सम्बन्धों का वास्ता देने व खजानी देवी की मृत्यु के बाद उसके हिस्से में जमीन आने का लालच देने पर अभियुक्त उसकी माँ की हत्या करने के लिये तैयार हो गया। शिल्पा द्वारा अभियुक्त को बताया गया था कि उसकी मां अपनी पोती को छोड़कर सुबह 8.00 बजे तक घर वापस आ जाती है तथा उसके बाद दिन में 12.30 बजे तक घर पर अकेले रहती है इस दौरान बिना किसी की नजर में आये उन्हें रास्ते से हटाया जा सकता है। योजना के मुताबिक दिनांक 21 सितंबर को शिवनारायण, खजानी देवी की हत्या की नीयत से उनके घर पहुचा जहां उसने मौका देखकर खजानी देवी का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और घर पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद शिवनारायण ने शिल्पा को घटना की जानकारी दी तथा शिल्पा के कहने पर वह घटना के बाद शान्ति कुंज में छिप गया। घटना के बाद शिल्पा किसी न किसी माध्यम से पुलिस कार्यवाही की सूचना लगातार शिवनारायण को दे रही थी।
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 मोहन सिंह, थानाध्यक्ष रायवाला
2-व0उ0नि0 विनोद कुमार
3-उ0नि0 योगेश खुमरियाल
4-उ0नि0 रघुबीर कप्रवाण (चौकी प्रभारी हरिपुरकलां)
5-हे0का0 प्रवीण सिन्धु
6-का0 नन्दकिशोर
7-का0 अनित कुमार
8-का0 हंसराज
9-का0 विकास कुमार
10-का0 अनिरुद्ध
11-का0 मुकेश चौहान
12-का0 धर्मालाल
13-का0 मोनू मलिक
*SOG ऋषिकेश*
1-का0 नवनीत नेगी
2-का0 मनोज कुमार
3-का0 सोनी कुमार
4-म0का0 जमुना नेगी

More Stories
19 साल की युवती ने रची थी महिला को अपरहण की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा
रिश्ता टूटने का डर बना खूनी वजह, पति ने पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार
फर्जी प्रमाणपत्र से एमबीबीएस दाखिला दिलाने वाले गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार