देहरादून: सहसपुर स्थित बैरागीवाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विनोद कश्यप हत्याकांड में दून पुलिस ने एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने फरार चल रहे 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संदेश दिया है कानून को अपने हाथ मे लेने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
शनिवार की शाम खेत में पानी को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद आरोपितों ने हथौड़े, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर विनोद कश्यप की हत्या कर दी थी। इस हमले में विनोद कश्यप के अलावा उनके भाई अशोक कुमार, राजेश और बहन सुषमा भी गंभीर रूप से घायल हुए। अशोक कुमार की तहरीर पर सहसपुर कोतवाली में 12 नामजद और 30 से 35 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अब तक रज्जाक और उसके भाई जावेद, सलमान, शहबाज, इम्तियाज और इंतजार पुत्र जमील को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि फरार चल रहे छह आरोपियों अमन, युनूस, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून की गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर, मेरठ व अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसएसपी प्रमेप्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों के बाहर भागने का अंदेशा जताया जा रहा है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई हैं।

More Stories
शिक्षिका सृष्टि हत्याकांड: सचिवालय में कार्यरत पति और ननद गिरफ्तार
हरिद्वार में बड़ा हादसा: बंद पड़ी गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ यातत्रियों की मौत
35 सैकेंड रोई फिर बोली, ‘मम्मी अब सहा नहीं जाता’, हर्रावाला में शिक्षिका ख़ुदकुशी की जांच CBCBI को ट्रांसफर