देहरादून: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 12 व 13 जून को देहरादून में रहेंगी। राष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर दून पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। ऋषिकेश व भानियावाला की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानो होते हुए छह नंबर पुलिया से सहस्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से शहर में प्रवेश कराया जाएगा। ऋषिकेश से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानो होते हुए छह नंबर पुलिया से सहस्रधारा क्रासिंग और आईटी पार्क से साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।
वहीं हरिद्वार से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर प्रवेश कराया जाएगा। हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजते हुए कारगी चौक से आइएसबीटी, शिमला बाइपास से जीएमएस रोड से कैंट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जाएगा।
दूसरी ओर आशारोडी व प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को आइएसबीटी से शिमला बाइपास से जीएमएस रोड से बल्लुपुर चौक से कैंट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जाएगा। देहरादून शहर से हरिद्वार व ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग से डोईवाला चौक से भानियावाला सर्विस लेन से लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा से ऋषिकेश व हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा।
मसूरी से हरिद्वार व ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से साईं मंदिर और काठ बंगला पुल से किरशाली चौक से आईटी पार्क से सहस्रधारा क्रासिंग से छह नंबर पुलिया से महाराणा प्रताप से थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
यहां रहेंगे डायवर्ट प्वाइंट
- भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी)
- कारगी चौक
- सहस्रधारा क्रासिंग
- भानियावाला फ्लाईं ओवर
- शिमला बाईपास चौक
- साईं मंदिर राजपुर रोड
- डोईवाला थाने से 100 मीटर
- दूधली रोड

More Stories
कल से तीन दिवसीय दौरे पर दून आ रही हैं राष्ट्रपति, यातायात प्लान देखकर ही गंतव्य पर निकलें
आंबेडकर जयंती पर 02 बजे निकलेगी शोभायात्रा, घर से रुट प्लान देखकर निकलें
रविवार को शहर में यातायात रहेगा डाइवर्ट, रुट प्लान देखकर ही घर से निकलें