रुद्रप्रयाग: देवभूमि में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी व बेटे की हत्या कर आरोपी पति ताला लगाकर फरार हो गया। आसपास जब दुर्गंध आई तो लोगों को शक हुआ। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जब अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गए। कमरे में मां-बेटे का सड़ा गला शव बरामद हुआ। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
घटना रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र की है। तिलवाड़ा-सुमाड़ी क्षेत्र में विद्युत कॉलोनी के पास बस्ती से दूर नेपाली मूल का दीपक बहादुर अपनी पत्नी 34 वर्षीय कमला शाही और 9 वर्षीय बेटे रोशन सिंह के साथ पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से किराए के कमरे में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से कमरा बंद था। जब मकान मालिक उस ओर गए तो कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे के बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां महिला और उसके बेटे के शव पड़े मिले, जो बुरी तरह से सड़ चुके थे। इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मां-बेटे की हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद से महिला का पति दीपक बहादुर फरार है, जिससे उस पर संदेह गहराता जा रहा है।
मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
प्रेम प्रसंग के चलते MCA के छात्र-छात्रा ने एक दूसरे को मारा चाकू
फंदे पर झूल रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, समय रहते बचाई जान
दहेज के लिए दरिंदगी की हद, नवविवाहित पत्नी का मुंह कंबल से दबाकर की हत्या