अपराध

दुस्साहस : मंदिर में पुजारी ने किशोरी का गाल दांत से काटा, जल चढ़ाने के लिए शिवालय गई थी किशोरी, लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा, पुलिस के हवाले किया

देहरादून: कोतवाली में पड़ते चुक्खुवाला मोहल्ले के एक शिवालय में जल चढ़ाने गई एक किशोरी का गाल पुजारी ने दांत से काट दिया। घटना के बाद मंदिर में काफी हंगामा हुआ और पुजारी की जमकर पिटाई कर दी। परिवारवालों ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। एक किशोरी सुबह जल चढ़ाने के लिए शिवालय गई थी।

जल चढ़ाने के बाद किशोरी मंदिर के पुजारी नरेंद्र प्रसाद डिमरी के पास टीका लगाने के लिए गई। पुजारी ने किशोरी को अकेला देख उसे पकड़ा और उसके गाल पर दांत से काट दिया। घबराई किशोरी घर पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना दी। पीड़ित के परिजन पड़ोसियों के साथ मंदिर पहुंचे। आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button