देहरादून: एसएसपी देहरादून अजय सिंह की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया। राजपुर रोड पर स्कूटी चालक की गतिविधि पर शक होने पर उसे रोका तो पता चला कि उसने शराब पी हुई थी और शराब के नशे में बच्चे को आगे बैठाकर स्कूटी भगा रहा था। जांच में शराब की पुष्टि होने पर तत्काल बच्चे के स्वजनों को बुलाकर बच्चे को दादा के सुपुर्द किया गया, वहीं चालक को गिरफ्तार किया गया।
शनिवार को एसएसपी शहर के भ्रमण पर निकले थे। राजपुर रोड पर आगे चल रहे तेज रफ्तार स्कूटी चालक की गतिविधियों पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने तत्काल चालक को कार स्कूटी के आगे रोकने को कहा।एसएसपी की कार रुकने पर पीछे से स्कूटी चालक भी रुक गया। देखा कि स्कूटी में आगे बच्चा बैठा हुआ था और चालक सही तरीके से बातचीत भी नहीं कर पा रहा था। उन्होंने तत्काल एल्कोमीटर मंगवाया साथ ही चालक के पिता को मौके पर बुलाया।
एल्कोमीटर जांच में पता चला कि उसने काफी शराब पी हुई थी। उन्होंने तत्काल बच्चे को स्कूटी से नीचे उतारा और दादा के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बच्चे की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूटी चालक को गिरफ्तार करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया। एसएसपी ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन कर नशे में इस प्रकार वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त करवाई की जाएगी।

More Stories
SSP की सख्ती: वनकर्मियों को पीटने वाले 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
निदेशक शिक्षा पर हमला करने पर विधायक व समर्थकों के खिलाफ मुकदमा
भाजपा विधायक की मौजूदगी में शिक्षा निदेशक पर हमला, कमरा बंद करके पीटा, वीडियो