देहरादून: स्कूटी से अपने माता-पिता के साथ जा रहे 12 वर्षीय बच्चे को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। बच्चे के माता-पिता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई लेकिन बच्चे को नहीं बचा सके।
घटना गुरुवार शाम की है। जौलीग्रांट निवासी कमल थापा अपनी पत्नी नीलम व 12 साल के बेटे कुणाल थापा को स्कूटी में बैठाकर जौलीग्रांट की तरफ जा रहे थे। कालू सिद्ध मंदिर के निकट अचानक हाथी सड़क पर आ गया।
हाथी से बचने के लिए तीनों भागने लगे। इस दौरान हाथी ने कुणाल को पटक दिया। कमल थापा व उनकी पत्नी तो भाग गए लेकिन कुणाल भाग नहीं पाया। हाथी ने उसे पटक पटककर मार डाला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस क्षेत्र में हाथी दिखने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

More Stories
ग्राफिक एरा के छात्र देर रात नहीं मचा पाएंगे हुड़दंग, यूनिवर्सिटी ने जारी किए अहम आदेश जारी
एंबुलेंस में मरीज नहीं, बोरियों में भरा था 90 किलो गांजा, पुलिस ने चालक को दबोचा
ऋषिकेश में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का खौफ खत्म, गैंग लीडर जग्गा समेत 03 दबोचे