अपराध

पहचान छिपाकर युवती से की दोस्ती, ब्लैकमेल कर होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

उधमसिंहनगर: पहचान छिपाकर हिन्दू युवती को ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने वाले आहद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद पुलिस की ओर से महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी है। 14 अक्टूबर 2025 को कोतवाली रुद्रपुर में एक युवती ने तहरीर दी कि लगभग एक वर्ष पूर्व उसकी पहचान एक व्यक्ति आहद ठाकुर नाम से हुई थी, जो स्वयं को हिन्दू बताता था। कुछ समय बाद व्यक्ति ने उसकी रिकॉर्डिंग को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

युवती ने बताया कि आरोपी ने धमकी और दबाव देकर उसे रुद्रपुर स्थित एक होटल में बुलाया, जहाँ उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान महिला को ज्ञात हुआ कि आरोपी का वास्तविक नाम आहद खान पुत्र तसलीम खान निवासी किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर है, जो अपनी मुस्लिम पहचान छिपाकर हिन्दू नाम से धोखाधड़ी कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के आदेश पर तत्काल कार्रवाई की गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर काशीपुर रोड स्थित गल्ला मंडी के पास से आरोपी आहद खान को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी आहद खान पुत्र तसलीम खान निवासी किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर ने स्वीकार किया कि उसने महिला को धोखे में रखकर होटल में बुलाया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपने आधार कार्ड में नाम धोखाधड़ी से हिन्दू नाम “आहद ठाकुर” में बदल लिया था ताकि पहचान छिपाई जा सके और होटल में प्रवेश में किसी प्रकार की रोकटोक न हो।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश

“महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस हर उस व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई करेगी जो पहचान छिपाकर, छल या ब्लैकमेलिंग के माध्यम से किसी की अस्मिता से खिलवाड़ करेगा।”
– मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, उधमसिंहनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button