अपराध

निम बीच पर बह गए युवक-युवती, युवती का शव बरामद, युवक लापता

ऋषिकेश: राजस्थान से घूमने आए युवक-युवती तपोवन स्थित निम बीच में गंगा में बह गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने युवती का शव बरामद कर लिया है जबकि युवक तेज बहाव में बह गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

थाना मुनिकीरेती से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि निम बीच, तपोवन में गंगा में स्नान के लिए चार लोग आए थे। स्नान के दौरान एक युवक व युवती बह गए। युवती को स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवती की पहचान गर्विता, उम्र 23 वर्ष, निवासी सड़क वाली गली, कस्बा रतनगढ़, जिला चूरू, राजस्थान, जबकि भे युवक की पहचान जितेंद्र जाखड उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी पंचायती समिति के पीछे, वार्ड नंबर 12, रतनगढ़, जिला चूरू, राजस्थान के रूप में हुई है।
स्थानीय जल पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम की ओर से व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ के डाइवर्स की ओर से सभी संभावित स्थानों पर खोज जारी है, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button