अपराध

बड़ा खुलासा: इन 31 वार्डों में हुआ करोड़ो रूपये का स्वच्छता समिति वेतन घोटाला

देहरादून: नगर निगम देहरादून में बहुचर्चित स्वच्छता समिति वेतन फर्जीवाड़े में आखिरकार 31 वार्डों का नाम सामने आ ही गया है। फर्जीवाड़ा करने वालों पर क्या कार्रवाई होगी अब यह तो समय ही बताएगा, लेकिन वार्डों के नाम सार्वजनिक होने पर हड़कंप की स्थिति जरूर पैदा हो गई है। घोटालेबाज बचने के लिए लगातार अपने आकाओं की शरण में पहुंचने लगे हैं। पुलिस एक-एक करके फर्जीवाड़ा करने वालों को तलब कर रही है, कईयों को आरोपपत्र भी दिया गया है।

शहर के 100 में से 31 वार्डों में सालाें तक खेल चलता रहा था। इन 31 वार्ड में 99 फर्जी कर्मचारियों के नाम पर करोड़ों रुपये वेतन के रूप में डकार लिए गए। अब पुलिस जांच में वार्डों की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस स्वच्छता समिति के तत्कालीन अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि से पूछताछ कर रही है।

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उजागर हुए स्वच्छता समिति फर्जीवाड़े में जांच पुलिस के पास आने के बाद एक के बाद एक परत खुलने लगी है। सफाई कर्मियों के वेतन फर्जीवाड़े में पुलिस ने स्वच्छता समितियों की कुंडली खंगालने के साथ ही संदिग्ध वार्डों की जांच कर गड़बड़ी की पुष्टि की है। प्रशासन की जांच में मिले 99 फर्जी कर्मचारियों से संबंधित वार्डों का पता लगाने के लिए पुलिस ने सभी 100 वार्डों की स्वच्छता समितियों की जांच की। इन 31 वार्ड में ज्यादातर नए वार्ड शामिल हैं और कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज पार्षद काबिज थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

इन 31 वार्ड में हुआ वेतन का फर्जीवाड़ा, नए वार्ड अधिक

वार्ड एक-मालसी,
वार्ड छह-दून विहार,
वार्ड 11-विजय कालोनी,
वार्ड 35-श्रीदेव सुमन,
वार्ड 37-वसंत विहार,
वार्ड 38-पंडितवाड़ी,
वार्ड 39-इंद्रा नगर, 42-कांवली,
वार्ड 50-राजीव नगर,
वार्ड 63-लाडपुर,
वार्ड 64-नेहरूग्राम,
वार्ड 66-रायपुर,
वार्ड 67-मोहकमपुर,
वार्ड 68-चक तुनवाला-मियांवाला,
वार्ड 75-लोहिया नगर,
वार्ड 77-माजरा,
वार्ड 79-भारूवाला ग्रांट,
वार्ड वार्ड 84-बंजारावाला,
वार्ड 85-मोथरोवाला,
वार्ड 87-पित्थूवाला,
वार्ड 88-मेहूंवाला-1,
वार्ड 89-मेहूंवाला-2
वार्ड 92-आरकेडिया-1
वार्ड 93-आरकेडिया-2,
वार्ड 94-नत्थनपुर-1,
वार्ड 95-नत्थनपुर-2
वार्ड 96-नवादा,
वार्ड 97-हर्रावाला,
वार्ड 98-बालावाला,
वार्ड 99-नकरौंदा,
वार्ड 100-नथुवावाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button