अपराध

बेहोशी की हालत में पुल के नीचे मिली 24 वर्षीय महिला, चोट के कारण सिर का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हुए हैरान

देहरादून: राजधानी के रायपुर स्थित घायलावस्था में मिली एक महिला का मामला बहुत ही रहस्यमय हो गया है। ऑपरेशन करने के बाद महिला के सिर से गोली निकली है। अब यह देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं कि किस ढंग से यह गोली चली जोकि सिर के अंदर ही अटक गई। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, वह उपचाराधीन है।

दून अस्पताल में महिला का उपचार करते चिकित्सक।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी की शाम को पुलिस कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि थानों रोड बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर, चौकी प्रभारी मालदेवता व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला मौके पर बेहोशी की हालत में मिली, जिसके सर पर चोट के निशान थे।

जानकारी देते एसएसपी अजय सिंह।

महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान के लिए उसकी फ़ोटो व वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया। जनपद हरिद्वार में एक फेसबुक पोस्ट में देखकर घायल महिला की बहन काव्या ने थाना रायपुर पुलिस से संपर्क किया और 14 जनवरी को दून अस्पताल पहुँची, जिसने महिला की पहचान अपनी बड़ी बहन तानिया निवासी- ज्वालापुर निकट पूजा स्वीट्स, हरिद्वार के रूप में की गई।

अस्पताल में उपचाराधीन तानिया।

महिला के बारे में जानकारी मिली कि महिला के पति का नाम शुभम निवासी सोनीपत हरियाणा है। महिला तानिया व शुभम की वर्ष 2020 में लव मैरिज हुई थी। विवाह में दोनो परिवार के कुछ ही सदस्य शामिल हुए थे। शादी के बाद तानिया अपने पति के साथ सोनीपत में ही रहती थी। महिला का अपने मायके वालों से कम ही संपर्क होता था। विवाह के बाद 4-5 बार ही अपने पति व ससुर के साथ घर आई थी। तानिया ने अपनी छोटी बहन काव्या से करीब 2 महीने पहले फोन पर बात की थी। महिला के ससुर व उसके भाइयों के मध्य भी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होना ज्ञात हुआ है तथा सितंबर 2023 को महिला के ससुर प्रभु दयाल के भी घर से कही चले जाने तथा इस संबंध में सोनीपत थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस को प्राप्त हुई है। उसके बाद उक्त महिला व उसके पति के भी घर से कही चले जाने तथा अपना नंबर स्विच ऑफ कर लेने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।

महिला के बयान के लिए मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी गई, किंतु बयान देने की स्थिति में न होने के कारण बयान रिकॉर्ड नही हो पाये। डॉक्टर ने महिला का सिटी स्कैन देखकर सिर के अंदर कुछ फंसा हुआ होना बताया गया, जिसका ऑपरेशन करने पर सर से गोली निकली है। इस संबंध में महिला की बहन की तहरीर पर थाना रायपुर में हत्या का प्रयास की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button